राजामौली और महेश बाबू की फिल्म ‘SSMB 29’ में प्रियंका चोपड़ा की वापसी, बनेगा इंडियन सिनेमा का नया इतिहास!

SSMB 29 Movie : एसएस राजामौली और महेश बाबू की आने वाली फिल्म ‘SSMB 29’ को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। इसे भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी और अनोखी फिल्मों में से एक बताया जा रहा है। जंगल एडवेंचर पर आधारित इस फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू हो चुका है और अब ताजा खबर यह है कि प्रियंका चोपड़ा इस बिग बजट प्रोजेक्ट से इंडियन सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं।

SSMB 29 में प्रियंका चोपड़ा की 6 साल बाद इंडियन सिनेमा में वापसी

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में फीमेल लीड के तौर पर नजर आएंगी। प्रियंका, जिन्हें आखिरी बार फरहान अख्तर की ‘द स्काई इज पिंक’ में देखा गया था, छह साल बाद भारतीय सिनेमा के बड़े पर्दे पर लौटेंगी।

ग्लोबल स्टार प्रियंका को क्यों चुना राजामौली ने?

सूत्रों के अनुसार, राजामौली अपनी इस फिल्म के लिए एक ग्लोबली फेमस चेहरा चाहते थे, जो भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत कर सके। प्रियंका चोपड़ा इस भूमिका के लिए सबसे उपयुक्त रहीं। पिछले छह महीनों में राजामौली और प्रियंका के बीच कई मीटिंग्स भी हुई हैं, और प्रियंका इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

महेश बाबू के साथ बड़ा एडवेंचर और दमदार एक्शन

फिल्म में प्रियंका के किरदार में दमदार एक्शन सीन होंगे, जिसके लिए उन्होंने तैयारियां शुरू कर दी हैं। फिल्म में उनके साथ महेश बाबू मुख्य भूमिका निभाएंगे।

SSMB 29 Movie
SSMB 29 Movie

फिल्म के लिए राजामौली की एआई ट्रेनिंग

SSMB 29‘ केवल वीएफएक्स का प्रयोग नहीं करेगी, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी इस्तेमाल करेगी। राजामौली फिल्म में कुछ किरदार और जानवर एआई से बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। यह भारतीय सिनेमा में पहली बार होगा, जब एआई तकनीक का इतना व्यापक उपयोग किया जाएगा।

दुनिया भर से हो रही स्टारकास्ट की चर्चा

फिल्म में इंडोनेशिया की अभिनेत्री चेल्सी लान का नाम भी चर्चा में है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इसे कंफर्म नहीं किया है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म 2028 में रिलीज होगी, और शूटिंग के साथ-साथ पोस्ट-प्रोडक्शन का काम भी चलता रहेगा ताकि फिल्म समय पर पूरी हो सके।

बजट और भव्यता का नया रिकॉर्ड

‘SSMB 29’ का बजट लगभग 1000 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। राजामौली इसे अपने करियर की सबसे बड़ी और अनोखी फिल्म बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

यह फिल्म न केवल भारतीय दर्शकों के लिए बल्कि ग्लोबल ऑडियंस के लिए भी एक बड़ा अनुभव साबित होगी। प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की यह जोड़ी दर्शकों को कितना प्रभावित करेगी, यह तो समय ही बताएगा, लेकिन एक बात तय है कि ‘SSMB 29’ सिनेमा की दुनिया में एक नया इतिहास रचने वाली है।

फिल्म से जुड़ी हर नई जानकारी के लिए पढ़ते रहिए ‘Filmytips’।


यदि आपको यह लेख पसंद आया है तो अन्य लेख भी जरूर पसंद आएंगे, इसे भी भी पढ़े !

Leave a Comment