Vivek Pangeni Story Hindi काठमांडू। प्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और डॉक्टर विवेक पंगेनी का 19 दिसंबर 2024 को अमेरिका में ब्रेन कैंसर के कारण निधन हो गया। महज 32 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले विवेक ने न केवल एक सफल डॉक्टर और इन्फ्लुएंसर के रूप में पहचान बनाई, बल्कि उनकी संघर्ष भरी जिंदगी और अनोखी प्रेम कहानी ने भी लोगों को प्रेरित किया।
जीवन का सफर: डॉक्टर से सोशल मीडिया सेंसेशन तक
विवेक पंगेनी का जन्म 21 अगस्त 1992 को नेपाल में हुआ। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा नेपाल के एक लोकल स्कूल से पूरी की और फिर यूनिवर्सिटी ऑफ जॉर्जिया से पीएचडी की पढ़ाई की। पढ़ाई के साथ-साथ, वे सोशल मीडिया पर अपनी प्रेरणादायक वीडियोज और रील्स के लिए भी मशहूर हुए। उनकी पत्नी श्रजना सुवेद के साथ उनकी जोड़ी को सोशल मीडिया पर खूब सराहा गया।
ब्रेन कैंसर का संघर्ष
विवेक को ब्रेन कैंसर का पता तब चला जब यह चौथे स्टेज पर पहुंच चुका था। शुरुआती सिरदर्द और चलने में दिक्कत के बाद एमआरआई के जरिए इस बीमारी का पता चला। डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि उनके पास केवल छह महीने का समय बचा है। इसके बाद विवेक ने दो बड़ी सर्जरी करवाईं, लेकिन बीमारी ने उन्हें नहीं छोड़ा।
प्यार और बलिदान की कहानी – vivek pangeni story hindi
श्रजना सुवेद और विवेक की प्रेम कहानी हर किसी को भावुक कर देती है। दोनों 9 साल पहले स्कूल में मिले थे और छह साल तक डेट करने के बाद शादी की। श्रजना ने अपने पति के कैंसर से जूझने के दौरान उन्हें हर कदम पर सहारा दिया। एक भावुक पल में, जब विवेक के कीमोथैरेपी के कारण बाल गिरने लगे, तो श्रजना ने उनका समर्थन करते हुए अपने बाल खुद काट दिए।
एक अधूरी कहानी
विवेक और श्रजना की शादी को केवल चार साल ही हुए थे, जब यह दुखद घटना हुई। श्रजना ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेम कहानी और संघर्ष भरे दिनों को साझा करते हुए बताया कि कैसे विवेक ने हर मुश्किल का सामना साहस के साथ किया।
विरासत और नेटवर्क
विवेक के परिवार में उनकी पत्नी श्रजना सुवेद और भाई विपिन पंगेनी हैं। उनका पारिवारिक घर नेपाल में है, लेकिन वे अपने पीएचडी और इलाज के दौरान अमेरिका में रह रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका कुल नेटवर्थ लगभग 2 करोड़ रुपये था।
निधन पर शोक
सोशल मीडिया पर उनके निधन के बाद फैंस और शुभचिंतकों ने शोक व्यक्त किया। विवेक पंगेनी की कहानी न केवल उनके संघर्ष और साहस की मिसाल है, बल्कि यह भी दिखाती है कि जीवन में प्रेम और सपोर्ट कितना महत्वपूर्ण है।
“भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।”